{"_id":"5961049a4f1c1b217c8b466b","slug":"161499530394-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम ऊर्जा की निदेशक ने सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम ऊर्जा की निदेशक ने सुनी समस्याएं
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। हिम ऊर्जा की निदेशक आशा कंवर ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जनता की समस्याओं को सुना। हर माह की सात तारीक को बैठक में मामलों को निपटाया जाता है। कंवर ने कहा किस किन्हीं कारणों से इस बार आठ जुलाई को बैठक बुलानी पड़ी। इस मौके पर सरयुवन पंचायत की प्रधान शर्मिला ने बताया कि उनकी पंचायत में सौर ऊर्जा लाइटों का प्रस्ताव रखा गया। ठियोग क्षेत्र की अधिकतर पंचायतों चिखड़, कथोग, भराड़ा, संधू, माहौरी, जैस में सौर ऊर्जा से जलने वाली स्ट्रीट लाइटें लगा दी गई हैं। जनता की मांग पर बड़ोग से मछयूड़ा सड़क के लिए प्रदेश सरकार से छह लाख रुपये स्वीकृत करवा दिए गए हैं। इस मौके पर केल्वी पंचायत के लोगों का एक-एक दल हिम ऊर्जा निदेशक से मिला। उन्होंने बताया कि गांव के राजकीय वारिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पिछले लंबे अरसे से बच्चों को पीने के पानी की सुविधा नहीं है। इस परेशानी को लेकर निदेशक की अगुवाई में प्रदेश के मुख्यमंत्री से गांव का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। इस मौके पर सुरेश ठाकुर, प्रदीप कुमार, मनोज वर्मा, नरेंद्र प्यारे लाल उपस्थित रहे।