फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   160 women taken vaccine on special booth

महिला स्पेशल बूथों पर 160 महिलाओं ने लगवाया टीका, कुल 3245 लोगों ने करवाया टीकाकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
160 women taken vaccine on special booth
रामपुर। मंगलवार को जिले में 3245 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। मंगलवार को महिला अस्पताल और शाहबाद सीएचसी के महिला स्पेशल बूथ पर 160 महिलाओं ने टीकाकरण कराया। जिसमें 18 से 44 साल आयु वाली 148 महिलाओं ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में 51 केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। इस दौरान महिलाओं, 12 साल से कम आयु वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए अलग केंद्र पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों के लिए भी अलग से टीकाकरण केंद्र बनाए गए। मंगलवार को 18 से 44 साल आयु वाले लोगों में टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को 18 से 44 साल आयु वाले 1978 लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं मंगलवार को 3142 लोगों ने पहली डोज और 103 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। जिसमें 18 से 44 साल आयु वाले 1978 लोगों ने पहली डोज का टीका लगवाया। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 836 लोगों ने पहली डोज और 68 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। साठ साल से अधिक आयु वाले 327 लोगों ने पहली डोज और 32 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। मंगलवार को दो हेल्थकेयर वर्कर ने दूसरी डोज और एक-एक फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली व दूसरी डोज का टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed