{"_id":"5b0ef35b4f1c1ba36e8b568e","slug":"15hours-eletric-supply-effected-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मिनट की आंधी से 15 घंटे तक गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मिनट की आंधी से 15 घंटे तक गुल रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 31 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के सैदनगर के बेनजीर गांव में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार की रात पांच मिनट के लिए आई आंधी ने ही पूरे जिले की बिजली व्यवस्था पटरी से उतार दी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 15 घंटे तक सप्लाई ठप रही। भीषण गर्मी में रातभर लाइट न आने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार रात को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में बादल छा गए तो आंधी भी आई। महज पांच मिनट की आंधी की वजह से पूरे जिले की बिजली पटरी से उतर गई। सैदनगर क्षेत्र में रातभर विद्युतापूर्ति सुचारु नहीं हो सकी, जबकि डूंगरपुर में रात बारह बजे तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
शाहबाद गेट, अजीतपुर, किला, नवाब गेट समेत तमाम बिजलीघर क्षेत्रों में भले ही रात आठ बजे आपूर्ति चालू हो गई हो, लेकिन इसके बाद भी बिजली की आंखमिचौली का सिलसिला जारी रहा। धमोरा, सिहारी, पटवाई, स्वार, टांडा, मसवासी, बिलासपुर, डिबडिबा, भोट, सैफनी, शाहबाद समेत तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के आने जाने का सिलसिला बना रहा। ऐसे मेें भीषण गर्मी में बिजली न आने की वजह से लोग रात को चैन से सो भी नहीं सके, जिससे लोगों को काफी परेशानियां हुईं।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता विजयपाल सिंह ने बताया कि आंधी की वजह से बिजली बाधित हो गई थी, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में रात ही सप्लाई सामान्य हो गई थी। कुछ इलाकों में तकनीकी कारणों से दिक्कत आई, जिसे बुधवार को सुबह होते ही दूर करा दिया गया।