फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   1592 students left navoday exam

1592 अभ्यर्थियों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
1592 students left navoday exam
रामपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 1038 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि, 1592 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा जिलेभर में बनाए गए नौ परीक्षा केंद्रों पर कोविड 19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए कराई गई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर आर्ब्जवर की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 11 अगस्त को परीक्षा केंद्रों राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज बिलासपुर, राजकीय इंटर कालेज धमोरा, रेशम प्यारी बालिका इंटर कालेज मिलक, राजकीय इंटर कालेज मानकपुर बंजरिया, रजा इंटर कालेज रामपुर, राजकीय इंटर कालेज शाहबाद, राजकीय बालिका इटंर कालेज शाहबाद, राजकीय इंटर कालेज स्वार में कराई गई। प्रवेश परीक्षा के लिए 2630 बच्चों ने लिए आवेदन किया था। लेकिन, परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केेंद्रों पर मात्र 1038 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षा कराई गई। बगैर मास्क के किसी भी परीक्षार्थी, कर्मचारी और अधिकारी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया। परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही थर्मल स्कीनिंग की गई। सभी के हाथों को सैनिटाइज कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों और वायस रिकार्डर का इस्तेमाल किया गया था। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान ऑब्जर्वर तैनात किए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed