{"_id":"5d18f9738ebc3e3cba43f95a","slug":"156191779014-rampur-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह को मतदान, पांच को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह को मतदान, पांच को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। पंचायत उप निर्वाचन प्रक्रिया के अन्तर्गत मतदान छह जुलाई को निर्धारित मतदान स्थलों पर सम्पन्न कराया जाएगा, जिसके लिए मतदान दलों की रवानगी सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय से पांच जुलाई को प्रात: ग्यारह बजे से होगी।
जिला मजिस्ट्रेट आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि मतदान को शान्तिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन से सम्बन्धित बिलासपुर एवं मिलक के विद्यालयों, भवनों का पांच जुलाई से छह जुलाई की सायं तक राजकीय हित में अधिग्रहण कर लिया गया है। मतगणना की प्रक्रिया सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर आठ जुलाई को सुबह आठ बजे से होगी। मिलक के बेसिक स्कूल नरखेडा व प्राथमिक पाठशाला हरसूनगला हेतु जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में उपजिलाधिकारी मिलक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार टाण्डा एवं पीओ डूडा को जिम्मेदारी सौपी गई है। बिलासपुर के जूनियर बेसिक स्कूल नरखेडा हेतु जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में उपजिलाधिकारी बिलासपुर तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार बिलासपुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायत उप निर्वाचन प्रक्रिया के अन्तर्गत मतदान छह जुलाई को निर्धारित मतदान स्थलों पर सम्पन्न कराया जाएगा, जिसके लिए मतदान दलों की रवानगी सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय से 05 जुलाई को प्रात: ग्यारह बजे से होगा।