फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   शाहबाद गेट से अंदर को नहीं जाएगा कोई भी वाहन

शाहबाद गेट से अंदर को नहीं जाएगा कोई भी वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
शाहबाद गेट से अंदर को नहीं जाएगा कोई भी वाहन

विज्ञापन
रामपुर। जुमा अलविदा की नमाज को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 31 मई को रमजान माह का आखिरी जुमा होगा। इस दिन जुमा अलविदा को नमाज होगी। इस दौरान नमाजियों को किसी तरह की कोई परेशानी न होने पाए इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव 31 मई को सुबह 8.30 बजे से नमाज की समाप्ति तक लागू रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के लिए जो रूट निर्धारित किया है उसके मुताबिक शाहबाद गेट की ओर जाने वाले वाहन नसरुल्ला बाजार नहीं जाकर माला टाकीज और बरेली गेट की ओर मोड़ दिए जाएंगे। हाथीखाने चौराहे से नसरुल्ला बाजार की ओर कोई भी वाहन नही जाएगा।बैजनाथ की गली से कोई भी वाहन नसरुला बाजार नहीं जाएगा। पुुरानी तहसील और पीर की पैठ से नसरुला बाजार में कोई वाहन नहीं जाएगा। बजरिया हिम्मत खां से कोई भी वाहन नसरुल्ला खां बाजार में नहीं आएगा।
विज्ञापन

घेर मर्दान खां के पास चौराहे कल्लन मोटे तिराहे से कोई वाहन चौकी चौक की तरफ नहीं आएगा। किला पूर्वी गेट और बास मंडी से आने वाले यातायात को जामा मस्जिद की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को बास मंडी के पास से मोड़ दिया जाएगा। गुईया तालाब से कोई भी वाहन किला पूर्वी गेट की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। किले के अंदर से कोई वाहन नहीं आएगा। नौदरा तिराहे से कोई भी वाहन पश्चिमी गेट की तरफ नहीं आएगा। किला पश्चिमी गेट की तरफ से कोई भी वाहन जच्चा बच्चा केंद्र की तरफ नही आएगा। कटरा जलालुदीन रोड एंव चौकी रज्जड़ की तरफ से कोई भी वाहन किला पूर्वी गेट की तरफ नहीं आएगा। स्टैट बैंक चौराहे से कोई भी वाहन मिस्टनगंज की ओर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed