फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   155 persons found corona positive

शनिवार को सीएमओ कार्यालय में तैनात एक चिकित्सक समेत 155 नए कोरोना के मामले आए सामने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
155 persons found corona positive
रामपुर। शनिवार को जिले में 155 नए मामले सामने हैं। शनिवार को सामने आए संक्रमितों में स्वास्थ्य और पुलिस विभाग से संबंधित लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 799 मामले सामने आ चुके हैं जबकि सक्रिय 753 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। शनिवार को 155 संक्रमितों की पुष्टि की गई है जबकि आठ संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। शनिवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 799 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि जिले में सक्रिय मामले 753 रह गए हैं। शनिवार को सबसे अधिक 98 संक्रमित 18 से 40 साल आयु वर्ग में सामने आए हैं। इसके साथ ही किशोर वर्ग में चार, बालक वर्ग में सात, 41 से 59 आयु वर्ग में 30 और बुजुर्ग वर्ग में 16 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed