फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   आजम खां पर एक और मुकदमा

आजम खां पर एक और मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
आजम खां पर एक और मुकदमा

विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा के चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आजम खां का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने मतदाताओं से घर से बाहर निकलकर वोट डालने की अपील की थी।

आरोप है कि आजम खां ने इस वीडियो के माध्यम से लोगों को पुलिस के प्रति भड़काने की कोशिश की। आजम खां का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। इस मामले में एआरओ प्रेम प्रकाश तिवारी ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर आजम खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 126 (2) और 505 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद आजम खां के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें से अधिकांश मुकदमे उनके बेतुके बोल को लेकर दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed