{"_id":"5b6f37054f1c1bf6258b472b","slug":"151534015237-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य ग्रहण के कारण सूतक में बंद रहे मंदिरों के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य ग्रहण के कारण सूतक में बंद रहे मंदिरों के कपाट
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शनिवार को सूर्य ग्रहण के कारण लोगों ने सावधानियां बरतीं। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रहे। सूर्य ग्रहण के साथ ही शनि अमावस्या भी थी, जिस कारण लोगों ने दान भी प्रमुखता से किया।
सूर्यग्रहण दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू हुआ और शाम करीब 5 बजकर 1 मिनट तक रहा। इस कारण सूतक रात में ही लग गया। लोगों ने सूतक के कारण घर-मंदिरों में पूजा नहीं की, साथ ही मंदिरों के कपाट बंद रहे। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया लेकिन इसके असर को लेकर लोगों ने पूरी सावधानी बरती। लोगों को खाने-पीने की वस्तुओं में तुलसी के पत्ते रखे, जिससे ग्रहण का प्रभाव न हो। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में साफ-सफाई कर कपाट खोले गए और पूजन कर भोग लगाया गया। पंडित नवनीत शर्मा ने बताया कि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया है, लेकिन इसके बचाव के लिए कार्य किए जाने जरूरी थे। इसके साथ ही लोगों ने शनि अमावस्या को लेकर भी दान किया और शनि देवी का ध्यान कर कष्टों से मुक्ति की कामना की।