फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   युवा रालोद के जिलाध्यक्ष बने जफर

युवा रालोद के जिलाध्यक्ष बने जफर

Tue, 10 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
युवा रालोद के जिलाध्यक्ष बने जफर
रामपुर। राष्ट्रीय लोकदल की यूथ विंग के जिलाध्यक्ष की कमान जफर अली खां को सौंपी गई। वहीं अंसार सैफी को युवा रालोद का प्रदेश सचिव बनाया गया है। सोमवार को पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रालोद के प्रदेश महासचिव आसिम खां ने कहा कि गठबंधन की राजनीति का जो प्रयोग किया गया है उसका बहुत ही शानदार परिणाम सामने आया है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। इससे साबित हो गया है कि आने वाले वक्त में देश और प्रदेश में रालोद के सहयोग के बिना सरकार बनाना नामुमकिन होगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूती प्रदान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर रालोद के जिलाध्यक्ष मिर्जा आलम बेग, नईम कुरैशी, बाकर अली, जुबैर अली, शरीफ खान, अफजल खान, शाहनवाज, जमीर, शावेज, नदीम, सगीर अहमद, मुनीर खां, नवाज खां, शुएब सैफी, असलम खां, मोहम्मद अथर, वसीम खां, सतीश राय, उबैस खां, अहमद अली, फुरकान खां, फाहद खां, तनवीर खां, सलमान खां, विक्की मियां, गुड्डू सलमानी, राशिद सलमानी, चांदमियां, नासिर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed