{"_id":"5932e5e14f1c1b4b478b4572","slug":"1496507884147-65-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 रुपये के बीज के वसूल लिए 65 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 रुपये के बीज के वसूल लिए 65 रुपये
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष सेन
ब्रौ(रामपुर बुशहर)।
आउटर सिराज की 26 पंचायतों के मुख्यालय निरमंड तहसील के कृषि विभाग के कार्यालय में किसानों से मक्की के बीज के 25 प्रतिशत अधिक दाम वसूलने का मामला पेश आया है। एक ओर जहां केंद्र सरकार सब्सिडी पर किसानों को फसलों के बीज मुहैया करवा रहा है, वहीं ऐसे में किसानों से सब्सिडी के बजाय मक्की के बीज की अधिक राशि वसूली गई है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से इस मामले की जांच की भी मांग की है।
गौर हो कि बीते दो माह से निरमंड स्थित कृषि विभाग में किसानों को मक्की के बीज दिए जा रहे हैं। सरकारी निर्देशानुसार इस बीज की कीमत 47 रुपये प्रति किलो है, लेकिन 29 मई तक विभाग पहुंचने वाले किसानों को यह बीज 65 रुपये प्रति किलो के हिसाब से विक्रय किया गया। किसानों ने जब इसको लेकर अपनी आवाज बुलंद की और बीज खरीदने के बाद बिल देने की मांग की तो 30 मई विभाग ने मक्की के दाम फिर से 47 रुपये वसूलने शुरू कर दिए।
बीडीसी सदस्य बाहवा गड़ेज श्याम दास, किसान प्रेम जोशी और मीरा देवी ने बताया कि उन्होंने बीते 29 मई को विभाग से 65 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मक्की का बीज खरीदा, जबकि विभाग ने 30 मई को 47 रुपये प्रति किलो की दर से बीज की बिक्री की। उन्होंने इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों से इस सारे प्रकरण की जांच करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने किसानों से वसूली गई अतिरिक्त राशि को वापस करने की मांग की है।
विज्ञापन
कृषि विभाग के एसएमएस पंजवीर ठाकुर ने कहा कि पूर्व में केंद्र सरकार से सब्सिडी न पहुंचने के चलते किसानों को 65 रुपये प्रति किलो बीज बेचा गया है, लेकिन केंद्र से सब्सिडी मिलने के बाद बीज 47 रुपये के हिसाब से बेचा जा रहा है। जिन किसानों से बीज के अधिक पैसे वसूले गए हैं, वे अपनी अतिरिक्त राशि विभाग के कार्यालय पहुंच कर वापस ले सकते हैं।