{"_id":"5b6f35f54f1c1bf7258b476d","slug":"141534014965-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी में माधव और प्राची ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकी में माधव और प्राची ने मारी बाजी
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूलों की क्षेत्रीय प्रतियोगिता में शनिवार को तैराकी, जिमनास्टिक, बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले रविवार को होंगे। तैराकी में माधव शर्मा और प्राची शर्मा ने बाजी मारी तो जिमनास्टिक में पारस सिंह और सुधा अव्वल रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूलों की क्षेत्रीय प्रतियोगिता का आयोजन नगर में शनिवार को तीन स्थलों पर किया गया। शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में तैराकी प्रतियोगिता हुई तो फिजीकल कालेज में जिमनास्टिक की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जबकि कोसी मंदिर मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बास्केटबाल का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में बृज, मथुरा और उत्तराखंड प्रांत के विभिन्न स्कूलों के करीब चार सौ से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
शनिवार को हुई तैराकी प्रतियोगिता में 150 मीटर बालिका वर्ग अंडर-14 में प्राची शर्मा और 500 मीटर में तानिया चौधरी पहले स्थान पर रहीं । बालक वर्ग अंडर-14 में माधव शर्मा, अंडर-17 में साधक शर्मा और अंडर-19 में कार्तिक शर्मा पहले स्थान पर रहे। सभी छात्र-छात्राएं मथुरा प्रांत के थे जिमनास्टिक में बालक अंडर-14 वर्ग में पारस सिंह, अंडर-17 में विवेक प्रजापति और अंडर-19 में विशाल सैनी और नरपेंद्र पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग अंडर-14 में सुधा शर्मा और अंडर-17 में निकिता शर्मा पहले स्थान पर रहीं। बास्केटबाल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग अंडर-14 में साहिबाबाद प्रथम और नेहरू नगर गाजियाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रेमा पानू, आशा दुआ, प्रवेश कुमार, रविन्द्र मोहन, विपिन, विशाल आदि की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस अवसर पर सारेन सिंह, भोपाल सिंह शास्त्री आदि मौजूद रहे।