फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Power supply disrupted from the Fort to Shahbad Gate; residents faced inconvenience.

Rampur News: किला से शाहबाद गेट तक बिजली सप्लाई रही बाधित, लोगों ने झेली परेशानी

Sat, 29 Aug 2026 11:00 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted from the Fort to Shahbad Gate; residents faced inconvenience.
रामपुर। शहर में बिजली आपूर्ति की आंख-मिचौली ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। किला, अजीतपुर और डूंगरपुर क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। इस बीच घरों में पानी की मोटर नहीं चल सकी। देर शाम शाहबाद गेट पर देर शाम से हर 15 मिनट पर बिजली ट्रिपिंग करती रही, जिससे लोगों के लिए मुसीबत बनी रही।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब आठ बजे किला और डूंगरपुर इलाके की बिजली गुल हो गई। सप्लाई न आने से घरों में पानी की व्यवस्था भी ठप हो गई। घरों में टंकियों से पानी नहीं आ सका, जिससे लोगों के लिए मुसीबत बनी रही। दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई। दोपहर करीब एक बजे से तीन बजे तक क्षेत्र में बिजली बार-बार ट्रिपिंग करती रही। इससे लोगों को लगातार बिजली आने-जाने की समस्या झेलनी पड़ी। बिजली उपकरणों के संचालन में भी दिक्कत हुई। उधर, शाहबाद गेट क्षेत्र में देर शाम करीब पांच बजे से बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों को परेशान कर दिया। करीब 15-15 मिनट के अंतराल पर बिजली आती-जाती रही। इससे घरों और दुकानों में कामकाज प्रभावित रहा। लोग लगातार बिजली आपूर्ति सुचारु होने का इंतजार करते रहे। देर रात तक बिजली की समस्या बने रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर अजीतपुर बिजलीघर में भी सप्लाई ठप रही। यहां पर शनिवार को दिन केवक्त कई घंटे बिजली गुल रही,जिसकी वजहव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, एक्सईएन प्रथम पीके शर्मा ने बताया कि बिजली सप्लाई सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed