फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   शिक्षक पात्रता परीक्षा: 1524 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

शिक्षक पात्रता परीक्षा: 1524 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 16 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा: 1524 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
शिक्षक पात्रता परीक्षा: 1524 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

रामपुर। जिले में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। परीक्षा में दो पालियों में पंजीकृत 8927 परीक्षार्थियों में से 1524 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे से रिकार्डिंग की गई। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

रविवार को जिले में 9 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई। पहली पाली में प्राथमिक स्तर के लिए परीक्षा हुई। जो कि सात परीक्षा केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में कुल 3842 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन, इनमें से 698 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे और 3144 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में 5085 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 826 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे और 4259 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के लिए परीक्षा हुई। जो कि 9 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र खोलते समय वीडियोग्राफी कराई गई। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान भी वीडियोग्राफी कराई गई और कक्षों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक जेके वर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। उपस्थिति व अनुपस्थित परीक्षार्थियों की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दे दी गई थी। साथ ही मूल हल प्रश्न पत्र सीट व उसकी एक छायाप्रति भी परीक्षा संपन्न होते ही इलाहाबाद भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed