फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सर्वोच्च सैनिक सम्मान हासिल करने वाले सीआरपीएफ जवान बनेंगे छात्रों के प्रेरणा स्रोत

सर्वोच्च सैनिक सम्मान हासिल करने वाले सीआरपीएफ जवान बनेंगे छात्रों के प्रेरणा स्रोत

Tue, 04 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
सर्वोच्च सैनिक सम्मान हासिल करने वाले सीआरपीएफ जवान बनेंगे छात्रों के प्रेरणा स्रोत
सर्वोच्च सैनिक सम्मान हासिल करने वाले सीआरपीएफ जवान बनेंगे छात्रों के प्रेरणा स्रोत
विज्ञापन

रामपुर। देश के सर्वोच्च सैनिक सम्मान को हासिल करने वाले सीआरपीएफ के जवान केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के प्रेरणा स्रोत बनेंगे। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय में वॉल ऑफ हीरोज का अनावरण किया गया है। जिसमें सीआरपीएफ के परमवीर चक्र विजेता सैनिकों के फोटो शामिल किए गए हैं।

केंद्रीय विद्यालय में स्थापित की गई वॉल ऑफ हीरोज का अनावरण सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के डीआईजीव स्कूल के चेयरमैन प्रवीन कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर अनावरण किया और देश की रक्षा के लिए शहीद हुए सीआरपीएफ के सैनिकों को नमन करते हुए सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए यह काफी प्रेरणादायक रहेगा। बच्चे जिंदगी के असली हीरो के चित्र से प्रेरणा हासिल कर देशसेवा के लिए जागरूक होंगे। स्कूल प्रधानाचार्या हुस्ना बानो ने बताया वॉल ऑफ हीरोज में कुल 21 सैनिकों के चित्रों को शामिल किया गया है। जिन्हें देश का सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है। देश की सुरक्षा के लिए दुश्मन की उपस्थिति में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले सैनिकों को परमवीर चक्र प्रदान किया जाता है। यह अधिकांशत: मरणोपरांत ही दिया जाता है। इस मौके पर स्काउट एवं गाइड प्रभारी लक्ष्मण शुक्ल, डा. सोनाली मित्रा, वीपी दुबे और फौजिया बेगम के साथ अन्य स्टाफ व छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed