फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   खाकी नेकर की तरह गोडसे भी आरएसएस की पहचान: आजम

खाकी नेकर की तरह गोडसे भी आरएसएस की पहचान: आजम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
खाकी नेकर की तरह गोडसे भी आरएसएस की पहचान: आजम

विज्ञापन
रामपुर। कमल हासन के नाथूराम गोडसे को पहला हिंदू उग्रवादी कहने पर हो रही बयानबाजी और बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर को देशभक्त कहने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम ख़ां ने कहा है कि उनका नाम कमल हसन नहीं है कमल हासन है और वह मुसलमान नहीं हैं। आजम ने कहा कि कमल हासन ने कहा है कि नाथूराम गोडसे बापू के हत्यारे हैं और पहले आतंकवादी हैं यह उनका विचार है। लेकिन प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है नाथूराम गोडसे राष्ट्रभक्त थे हैं और रहेंगे।
आजम खां ने शुक्रवार को कहा कि एक ऐसे व्यक्ति को कहा है जो राष्ट्रपिता का हत्यारा है 302 का मुल्जिम है और फांसी चढ़ाया गया था। ऐसे व्यक्ति को देशभक्त कहना क्योंकि नाथूराम गोडसे आरएसएस की पहचान है ठीक उसी तरह जिस तरह ख़ाकी नेकर पहचान है। आजम खां ने कहा कि आरएसएस वालों को बुरा नहीं मानना चाहिए था ख़ाकी नेकर उनका सिंबल है। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का यह कह कर पल्ला झाड़ लेना कि हमारा उस बयान से कोई लेना देना नहीं है और वो इसकी निन्दा करें काफी नहीं है। सातवें चरण का आख़िरी चुनाव बाक़ी है ताबूत की आख़िरी कील बाक़ी है, देशवासी तय करे देश नाथूराम गोडसे से पहचाना जाएगा या बापू से। ख़ाकी नेकर से पहचाना जाएगा या इंसानियत से। मेरी किस बात का बुरा लगा था ख़ाकी नेकर सिंबल है। आरएसएस की विचारधारा का मैंने उस विचारधारा का जिक्र किया था। ठीक उसी तरह जिस तरह प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे के बारे में कहा है। हम और देश मे जो अमन चाहते हैं जो हत्याओं और हत्यारों को वाजिब नहीं ठहराना चाहते वो इस बात की उम्मीद करते हैं प्रज्ञा ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी से बाहर निकालेगी और माफी मांगेगी राष्ट्र से कि उन्होंने एक ऐसी महिला को टिकट दिया जो बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे की समर्थक है,वो आरएसएस जिस पर बापू की हत्या के बाद बैन लगाया गया था। भाजपा बाहर निकाले। जनता यह तय करे देश किस रास्ते पर जा रहा है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के विवाद और चुनाव आयोग के आदेश पर आजम ख़ां ने कहा कि कोई विवाद नहीं सब कुछ सामने आ गया है सारे वीडियो हैं किसने दरवाजे तोड़े,शीशे तोड़े किसने प्रतिमा तोड़ी है एक तरफा हमला था कुछ भी विवादित नहीं है।यह भी विवादित नहीं है इलेक्शन कमीशन ने जो निर्णय लिया वो निष्पक्ष नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed