{"_id":"5cd8636abdec22074a6addaf","slug":"131557685098-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका में संविदा की नौकरी के नाम पर मांगे जा रहे पचास हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका में संविदा की नौकरी के नाम पर मांगे जा रहे पचास हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका में संविदा की नौकरी लगाने के नाम पर कुछ बाहरी लोग एक युवक से 50हजार रुपये मांग करने लगे। मामला चेयरमैन के संज्ञान में आया तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपील जारी कर दी कि नगर पालिका में किसी भी प्रकार से कोई भर्ती नहीं निकली है और लोग किसी भी तरह से इस प्रकार के ठगों के झांसे में न आएं।
नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी संविदा की नौकरी तो कभी स्थायी नौकरी के नाम युवाओं से रुपये ऐंठे जा रहे हैं। आए दिन इस प्रकार के मामले सामने आते रहते हैं। अब ताजा मामला रामपुर नगर पालिका से जुड़ा है। दो दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा जबी के सामने मामला आया कि कुछ लोग नगर पालिका में संविदा पर नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। सींगनखेड़ा के एक युवक ने चेयरमैन को पूरा मामला बताया, जिसके बाद चेयरमैन से किसी भी तरह की नौकरी के लिए किसी भी प्रकार से रुपये न देने के लिए कहा। साथ ही शहरवासियों से अपील की कि नगर पालिका में न तो संविदा पर और न ही स्थायी रूप से नौकरी निकली है। कोई भर्ती भी नहीं हो रही है। ऐसे में कोई भी नौकरी के नाम पर रुपये न दे। चेयरमैन ने बताया कि बाहरी लोग इस तरह के हथकंड़ों के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में लोग किसी भी प्रकार से झांसे में न आएं।