फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   संयम स्वर्ण महोत्सव में जयघोष से गूंजा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर

संयम स्वर्ण महोत्सव में जयघोष से गूंजा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर

Wed, 18 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
संयम स्वर्ण महोत्सव में जयघोष से गूंजा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर

विज्ञापन
रामपुर। आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के दीक्षा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संयम स्वर्ण महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह की शुरुआत प्रक्षाल, अभिषेक, शांतिधारा पूजन से हुई तो शाम को महाआरती व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नगर के फूटा महल मोहल्ला स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। सबसे पहले पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक इंद्रो द्वारा किया गया। शांतिधारा पंडित महावीर प्रसाद जैन ने मंत्रोच्चार के साथ किया। इसके बाद अहिच्छत्र रामनगर से आए पुजारी विजय जैन ने नवदेवता पूजन, अहिच्छत्र पार्श्वनाथ पूजन, कल्याण मंदिर विधान व आचार्य विद्या सागर महाराज की पूजा-अर्चना संगीत के साथ की। कल्याण मंदिर विधान में 8 जोड़ों के साथ तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद शाम को संध्या आरती के बाद महाआरती संगीत के साथ की गई। संगीत की धुन पर श्रद्धालु आचार्य विद्यासागर जी महाराज के भजनों पर झूमते रहे। इसके बाद थाल सजाओ प्रतियोगिता के पुरस्कार प्रदान किए गए। रात में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण किया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर आचार्य विद्यासागर जी महाराज के जीवन व दीक्षा पर पंडित महावीर प्रसाद जैन व आशीष जैन ने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन लीना जैन, डा. शीनू जैन, सिद्धांत जैन व खुशी जैन ने किया। इस अवसर पर पंडित होतीलाल जैन, विशाल जैन, रमेश जैन, शिखर जैन, अशोक जैन, कस्तूर चंद जैन, डा. प्रदीप जैन, भारत भूषण जैन, नरेश जैन, वीरेंद्र जैन, रमेश सेठी, सुभाष जैन, दिनेश सेठी, अजीत जैन, निर्मला जैन, रेखा जैन, बीना जैन, रूकमणि जैन, अंजू जैन, सुमन जैन, विजय लक्ष्मी जैन, जिनेंद्र जैन, चंद्रप्रभा जैन, नीलम जैन, कामिनी जैन, मीनू जैन, रेनू जैन, अलका रानी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed