फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने दिखाई ताकत

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने दिखाई ताकत

Sat, 21 Oct 2017 09:26 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने दिखाई ताकत
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

प्रत्याशी प्रेम सिंह द्रैक ने रामपुर भाजपा मंडल के साथ रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। पहली बार भारी भीड़ जुटाकर भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में अपनी ताकत दिखाई। भाजपा के प्रत्याशी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पीएस द्रैक समर्थकों की भारी भीड़ को देखकर गदगद नजर आए। इससे पहले रामपुर आरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह द्रैक ने अपनी पत्नि सहित खोपड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन किया। इसके बाद समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरा।

भाजपा के कार्यकर्ता शहर के खोपड़ी के पास एकत्रित हुए। दिलचस्प बात है कि पूरी रैली में भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के कंधे पर ही रहे। महत्वपूर्ण यह भी है कि भाजपा ने रैली के बहाने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिभूषण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके चलते नरैण वार्ड से जिला परिषद सदस्य रामदासी, भड़ावली पंचायत प्रधान सत्या कायथ, कलेडा पंचायत समिति सदस्य गोविंद, नोग वैली के दौलत राम चौहान, सरपारा पंचायत प्रधान ज्ञान सिंह, जिया लाल और शिव दौलटा ने भाजपा में शामिल होने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed