{"_id":"5978c24c4f1c1bc1768b45ba","slug":"121501086284-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में नहीं होगी सेब की लोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में नहीं होगी सेब की लोडिंग
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू।
सेब सीजन के दौरान लगातार जाम लगने से हो रही परेशानी को देखते हुए एसडीएम ने दिन के समय सड़क के किनारे सेब की लोडिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब सेब की लोडिंग मंडी से बाहर रात आठ बजे के बाद और सुबह सात बजे तक ही हो सकेगी। दन के समय सड़कों पर वाहन लोडिंग करते पाए गए तो कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान, ट्रक ऑपरेटर यूनियनों को निर्देश जारी कर दिए हैं। सेब सीजन के दौरान दिन के समय लोडिंग-अनलोडिंग का काम नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले ही बैठक में तय किया गया कि ट्रकों के लिए सड़क के किनारे ऊपर की ओर स्थान दिया जाएगा। सड़क के दोनों ओर वाहन खडे़ करना भी प्रतिबंधित रहेगा। सब्जी मंडी से पौडीताल तक आढ़तियों के वाहनों व पिकअप सहित अन्य प्राइवेट वाहनों को खड़ा करने की अनुमति रहेेगी। मंडी के आसपास सड़के के साथ खडे़ अन्य वाहनों के चलान किए जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि इसकी सूचना पुलिस, आढ़ती एसोसिएशन, मंडी समिति के प्रभारी को दोबारा दी जा रही है। गौर हो कि सेब सीजन के चलते रोहड़ू सब्जी मंडल में लगातार जाम से लोग परेशान हैं। बीते कुछ दिनों से जाम लगातार बढ़ रहा है। पूरा सेब सीजन शुरू होने से पहले व्यवस्था को नहीं सुधारा गया तो लोगों के लिए बड़ी मुसीबत हो सकती है।