फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मिलक में हुई तीन डकैतियों का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार

मिलक में हुई तीन डकैतियों का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार

Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
मिलक में हुई तीन डकैतियों का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार
मिलक में हुई तीन डकैतियों का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

रामपुर। मिलक थाना क्षेत्र में हुई तीन डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। उनके पास लूट हुए सामान के अलावा तमंचे व कारतूस भी भारी मात्रा में मिली है।

पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा के आदेश पर जिले भर में बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान क्राइम ब्रांच और मिलक पुलिस ने सुयंक्त रुप से मुखबिर की सूचना के बाद पटवाई रोड से तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस तीन बदमाशों को पकड़कर थाने ले आई। जहां पुलिस की पूछताछ में उन्होंने किरा और रेवडी सहित तीन डकैती की घटनाओं को कबूल किया। उसके बाद एसपी के सामने पेश किया गया। जहां से वह जेल चले गए। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव ललवारा निवासी अरकान यही का गुलाम और पटवाई थाना क्षेत्र का शाहिद खान है। जबकि आरिफ नूर और भूरा पुलिस को देखकर वहां से भाग गए। पकड़े गए तीनों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में तमंचे कारतूस और घरों से लूटा गया सामान बरामद किया गया है। इन बदमाशों में से अरकान और गुलाम पर बिलारी के अलावा शाहबाद थाना क्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक अरकान पर 26 और गुलाम पर आठ मुकद़मे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed