{"_id":"5e861d0e8ebc3e76c77b4ffa","slug":"11persons-quarnteen-rampur-news-mbd344982566","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जंगल के रास्ते मुरादाबाद से टांडा आ रहे 11 जमातियों को किया गया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जंगल के रास्ते मुरादाबाद से टांडा आ रहे 11 जमातियों को किया गया क्वारंटीन
Fri, 03 Apr 2020 10:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
क्वारंटीन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात से उत्तर प्रदेश लौटने वालों की पूरे राज्य में तलाश की जा रही है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मदरसों का निरीक्षण कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में अभियान चल रहा है। इस बीच गुरुवार को जंगल के रास्ते रामपुर के टांडा में घुस रहे 11 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि ये सभी हल्द्वानी के रहने वाले हैं और मुरादाबाद में जमात में गए थे। लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गए थे, गुरुवार को पैदल ही खेत और जंगल के रास्ते टांडा आ रहे थे। उन्होंने बताया कि टांडा में एक जमाती का ननिहाल है, वहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने सभी जमातियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद एक जमाती के नानी के घर में सभी को क्वारंटीन कर दिया। मालूम हो कि निजामुद्दीन के मरकज में शामिल लोगों की तलाश पूरे देश में की जा रही है। रामपुर में भी उनकी जगह-जगह तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
टांडा में पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि कुछ लोग खेत के रास्ते से आ रहे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 11 लोगों को रोक लिया। जानकारी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले हैं।
सूचना पर एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों का कहना है कि ये सभी लोग मुरादाबाद से आने की बात कह रहे हैं। उनके बयान की जांच कराई जा रही है।