फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   तीजोत्सव की रही धूम, पूजा अग्रवाल-गीता वार्ष्णेय बनीं तीज क्वीन

तीजोत्सव की रही धूम, पूजा अग्रवाल-गीता वार्ष्णेय बनीं तीज क्वीन

Mon, 24 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
तीजोत्सव की रही धूम, पूजा अग्रवाल-गीता वार्ष्णेय बनीं तीज क्वीन
पूजा अग्रवाल-गीता वार्ष्णेय बनीं तीज क्वीन
विज्ञापन

रामपुर। हरियाली तीज से पहले नगर में विभिन्न महिला संगठनों ने तीजोत्सव का आयोजन किया। भारत विकास परिषद के तीजोत्सव में गीता वार्ष्णेय और लायंस क्लब उपकार के तीजोत्सव में पूजा अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया।

लायंस क्लब उपकार द्वारा उत्सव पैलेस में तीजोत्सव का आयोजन किया गयज्ञ। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सबसे पहले एक समूह नृत्य हुआ। जिसमें डा. सुमन डुडेजा, सीमा जैन, प्रीति अग्रवाल, रागिनी गर्ग, सोनिया गुप्ता, मीना खंडेलवाल, श्वेता मांगलिक, रिचा अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। डांस की थीम इंग्लिश बाबू देशी मैम रखी गई। कपल गेम शो में प्रतीक जिंदल व प्रियंका जिंदल विजयी रहे। इसके बाद तीज क्वीन का चुनाव किया गया। जिसमें पूजा अग्रवाल पहले, प्रियंका जिंदल दूसरे स्थान पर रहीं। दीपा अग्रवाल ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों के लिए भी खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष सचिन खनेजा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मोनिका गर्ग, अर्चना गुप्ता, ज्योति, रूचि जिंदल, श्वेता गुप्ता, पूनम अग्रवाल, सोनम चावला, वंदना सहगल, आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही भारत विकास परिषद द्वारा भी तीजोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सावन के गीतों पर डांस, सरप्रइज गेम हुए। बच्चों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अपनी अपनी प्रस्तुति दी। डांस में शशि सक्सेना, मोहनी पावा, शिखा, शालिनी, गीता, सरिता ने प्रस्तुति दी। अंत में तीज क्वीन का चुनाव हुआ। जिसमें गीता वार्ष्णेय पहले व पुष्पा अग्रवाल दूसरे और गायत्री तीसरे नंबर पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन शालिनी चावला, मीनू गुप्ता व अंजू अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में वीरांगना मांगलिक, राशि अग्रवाल, मीनू जैन आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed