{"_id":"5b4e3ba74f1c1bee748b460c","slug":"111531853735-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गए बीडीसी पति की छत से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल गए बीडीसी पति की छत से गिरकर मौत
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। मुरादाबाद जनपद में ससुराल गए क्षेत्र पंचायत सदस्य पति की सोमवार रात छत से गिरकर मौत हो गई। बीडीसी सदस्य पति की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव करैथी निवासी शीला देवी वर्तमान समय में शाहबाद ब्लाक की क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। उनके साठ वर्षीय पति जगदीश सोमवार को मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव गुलड़िया में अपनी ससुराल गए थे। परिजनों के मुताबिक वह ससुराल में वे रात को छत पर सोए थे। जब वे लघुशंका करने को उठे तो अचानक उनका पैर फिसल गया और वे छत से नीचे आ गिरे। इस दौरान वे सिर में चोट लगने के कारण बुरी तरह से घायल हो गए। ससुरालीजन उन्हें इलाज के लिए लेकर मुरादाबाद लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। जगदीश की मौत होने की खबर जब उनके गांव पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। बाद में ससुराल वाले जगदीश के मृतक शव को करैथी गांव लेकर पहुंचे तो शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। भाजपा के ब्लाक प्रमुख जगपाल सिंह यादव ने बीडीसी सदस्य के घर पहुंचकर पति की मौत होने पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन