{"_id":"59eccdea4f1c1b60678b6c55","slug":"111508691434-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित और बरागटा आज भरेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित और बरागटा आज भरेंगे नामांकन
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुब्बल।
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी सोमवार को नामांकन भर रहे हैं। नामांकन के दौरान दोनों मुख्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन के लिए बीते कई दिनों से तैयारी कर रहे हैं। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के रोहित ठाकुर व भाजपा से नरेंद्र बरागटा जुब्बल तहसील मुख्यालय में नामांकन भरेंगे। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से दोनों राजनीतिक दलों को 11 बजे का समय दिया गया है। लेकिन समय पर पहले जो पहुंचेगा, उसका नामांकन पहले होगा।
जुब्बल-कोटखाई से कांग्रेस प्रत्याशी वर्तमान विधायक सीपीएस रोहित ठाकुर है। इससे पहले एक बार वह जुब्बल-कोटखाई से विधायक भी रह चुके है। उनके साथ भाजपा से पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा चुनाव मैदान में है। इन दोनों नेताओं के बीच इससे पहले तीन बार विधानसभा चुनाव में मुकाबला हो चुका है। चौथी बार दोनों फिर तैयारी कर चुके हैं। जुब्बल-कोटखाई से दो निर्दलीय सुंदर सिंह नैंटा व लोकिंद्र झौहटा पहले ही नामांकन भर चुके हैं। भाजपा, कांग्रेस के नेता नाम वापसी से पहले आजाद उम्मीदवारों को मनाने में कामयाब रहे तो दो प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा। यदि निर्दलीय को मनाने में सफलता नहीं मिल सकी तो वे राजनीतिक समीकरण बिगाड़ सकते हैं। राजनीतिक पंडितों की नजरें अभी से जुब्बल-कोटखाई की राजनीति पर केंद्रित हो चुकी है। बहरहाल शक्ति प्रदर्शन से काफी हद तक पता चल जाएगा।