फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   11 pamphlets sold on first day, no nominations

Rampur News: पहले दिन 11 पर्चे बिके, कोई नामांकन नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
11 pamphlets sold on first day, no nominations
रामपुर। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी समेत दस लोगों ने 11 नामांकन पत्र लिए। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट और उसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया 27 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। इसके तहत कलक्ट्रेट में सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाने थे। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह की देखरेख में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत दिन भर में 11 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्र लेने वालों में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र उनके प्रतिनिधि नरेंद्र सक्सेना ने कलक्ट्रेट पहुंचकर लिए। भाजपा प्रत्याशी ने दो नामांकन पत्र खरीदे। इसके अलावा नौ अन्य लोगों ने भी नामांकन लिया। नामांकन कराने के लिए कलक्ट्रेट और उसके आसपास के एरिया में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कलक्ट्रेट के आसपास व जौहर रोड पर भी बैरिकेडिंग की गई है। 27 मार्च तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। एसपी राजेश द्विवेदी और एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------
पहले दिन इन्होंने लिए नामांकन पत्र
-------------------
- घनश्याम सिंह लोधी--------भाजपा
- शिव प्रसाद-------- निर्दलीय
- रियासत अली------ भारत जोड़ो पार्टी
- छत्रपाल सिंह------- निर्दलीय
- सिफात अली खां---- निर्दलीय
- अशोक कुमार-----निर्दलीय
- मोइन खां--------- आजाद अधिकार सेना पार्टी
- जगत सिंह -------- जनसेवा सहायक पार्टी
- प्रदीप कुमार गौतम-------- निर्दलीय
- गिरवर सिंह--------------- निर्दलीय
------------
सपा-बसपा ने नहीं घोषित किए प्रत्याशी
रामपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा, लेकिन अभी तक सपा और बसपा ने अपने प्रत्याशी नहीं घोषित किए हैं। इस बार सपा और कांग्रेस का गठबंधन है। रामपुर सीट सपा के खाते में गई है, लेकिन अभी तक सपा ने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। वहीं बसपा ने भी अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि, भाजपा ने सबसे पहले सांसद घनश्याम सिंह लोधी को ही फिर से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed