फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   10thousand volentiers will face corona

कोरोना से जंग को तैयार की जा रही दस हजार स्वयंसेवकों की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
10thousand volentiers will face corona
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करके कोरोना संक्रमण को निष्प्रभावी बनाने की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि वे इस संकट के समय में कोरोना वायरस के संक्रमण को निष्प्रभावी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं तथा प्रशासन को अपने विचार और राय भी दें, ताकि भविष्य के लिए बेहतर तैयारियां की जा सकें।
विज्ञापन

कहा कि बेहतर तैयारी ही वायरस के संक्रमण से आमजन के बचाव का सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि आमजन को जागरूक करने के लिए दस हजार स्वयंसेवकों की टीम तैयार कराई जा रही है, जो लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण एवं इसके बचाव के तरीके बताएगी। नगर पालिका, विकासखंड एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे, जिनसे ऐसे मामलों की मॉनिटरिंग भी होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अध्यापक, लेखपाल, सचिव सहित अन्य ग्राम स्तरीय कार्मिकों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी कि वह वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में आम जनता को जागरूक करें। डॉक्टर्स संक्रमण को निष्प्रभावी बनाने में उत्कृष्ट भूमिका निभाते हैं तथा संकट के इस समय में पूर्णता उन्हीं से आमजन की उम्मीदें भी जुड़ी हैं, इसलिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के ख्याति प्राप्त डॉक्टरों से यह अपेक्षा है कि वे इस मुश्किल घड़ी में जनपद के लोगों की बेहतरी में अपना योगदान दें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed