फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   10th class student dies of heart attack

Rampur News: दसवीं के छात्र की हार्टअटैक से मौत

Tue, 16 Jul 2024 05:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 16 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
10th class student dies of heart attack
रामपुर। घर से दूध लेने के लिए निकला दसवीं का छात्र अबु सईद (15) अचानक बाजार में गश खाकर गिर गया। जिसे आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है।
विज्ञापन

हार्ट अटैक से मौत का यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजार नसरुल्ला खां का है। बाजार नसरुल्ला खां निवासी कामिल मुजद्दी का 15 साल का बेटा अबुसईद व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल में दसवीं का छात्र था। रविवार की देर शाम अबु सईद घर से दूध लेने के लिए मोहल्ले की दूध की दुकान पर पहुंचा था, जहां अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। वह सीने में दर्द की शिकायत करते हुए दुकान के पास ही एक कुर्सी पर बैठ गया। कुर्सी पर बैठते ही वह नीचे गिर गया, जिसके बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग छात्र को एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को उसका दफीना कर दिया गया। अबु सईद के पिता कामिल मुजद्दी ने बताया कि बेटे को अचानक हार्ट अटैक आ गया था, जिसकी वजह से मौत हो गई। तीन भाईयों में अबु सईद सबसे छोटा था, इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। अबु सईद की मां का चार साल पहले निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed