फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   102 students appeare in exam

102 परीक्षार्थियों ने दी अंक सुधार परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
102 students appeare in exam
रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा में 102 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 37 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल के उर्दू और इंटर के कताई बुनाई और सिलाई विषय की परीक्षा थी। पहली पाली की परीक्षा में 35 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 27 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि, आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटर समाज शास्त्र विषय की परीक्षा थी। जिसमें कुल 104 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 75 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पाली में परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक के तीनों सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार कराई गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया अभी तक कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed