फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   किसानों की समस्या निस्तारण को लेकर 14 आंदोलन करेगी भाकियू

किसानों की समस्या निस्तारण को लेकर 14 आंदोलन करेगी भाकियू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्या निस्तारण को लेकर 14 आंदोलन करेगी भाकियू

विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर हुई। पंचायत में जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि लखनऊ की मासिक पंचायत में 14 फरवरी को किसानों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया है। लिहाजा सभी जिलों में 14 फरवरी को प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में गन्ना भुगतान समेत अन्य समस्याओं को शामिल किया जाएगा। आंदोलन की सफलता के लिए संगठन से जुड़े गांव-गांव जाकर अन्य किसानों को जागरूक करें। इसके साथ ही 10 फरवरी को तहसील व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की भी बैठक कार्यालय पर होगी। बैठक में वीरेंद्र सिंह यादव, होरी लाल, तालिब, मुजीब कमाल, इदरीश अहमद, मोहम्मद हसीन अहमद, वीरू यादव, रिजवान पाशा, रमेश गंगवार, अता हुसैन, रामौतार, रूपकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed