{"_id":"5b5f5fa64f1c1b05468b4fe8","slug":"101532977062-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात से सोमवार तड़के तक बारिश, दिन में धूप-बादलों की लुकाछिपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात से सोमवार तड़के तक बारिश, दिन में धूप-बादलों की लुकाछिपी
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रविवार दिन के बाद सोमवार दिन भर बारिश नहीं हुई। हालांकि दिन में कभी आसमान में धूप तो कभी बादल छाए रहे। वहीं रविवार रात से सोमवार तड़के तक कई बार बारिश हुई। जिससे शहर के कई मोहल्लों के मार्गों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या रही। तेज धूप न निकलने के कारण सोमवार को रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
एक सप्ताह से मौसम ठंडा बना हुआ है। करीब पांच दिन तक लगातार बारिश हुई। कभी तेज बारिश तो कभी फुहारों ने मौसम को सुहाना बनाया। लेकिन रविवार दोपहर में आसमान साफ हो गया और काफी तेज धूप निकल आई। जिससे अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद रविवार रात से लेकर सोमवार तड़के तक अच्छी बारिश हुई और इसके बाद दिन में कभी आसमान साफ रहा तो कभी बादल छाए रहे। जिससे अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस ही रहा। रविवार रात से सोमवार तड़के तक हुई बारिश के कारण पुराना रोडवेज बस अड्डा, साईं विहार, शिव विहार, जौहर अली रोड, गांधी समाधि, महिला डिग्री कालेज, कचहरी के आसपास, विकास नगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या रही। वहीं पनवड़िया-भमरौआ मार्ग पर काफी कीचड़ होने से राहगीर और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई।