{"_id":"5b0ef8324f1c1ba56e8b56ab","slug":"101527707698-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से एक बार फिर शिकायत दर्ज कर सकते हैं कर्जमाफी से छूटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से एक बार फिर शिकायत दर्ज कर सकते हैं कर्जमाफी से छूटे किसान
Updated Thu, 31 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कल से एक बार फिर शिकायत दर्ज कर सकते हैं कर्जमाफी से छूटे किसान
रामपुर।
प्रदेश सरकार की ओर से संचालित फसल ऋण मोचन योजना से वंचित पात्र किसानों को उनकी बात रखने का एक और मौका दिया जा रहा है। योजना से वंचित किसान एक से पंद्रह जून तक पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद इन शिकायतों की जांच की जाएगी। जांच में सही पाए जाने पर सरकार के मानकों अनुसार किसान का कर्ज माफ कराया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने लघु व सीमांत किसानों के एक लाख रुपये तक के ऋण को माफ करने का ऐलान किया था। योजना पिछले साल ही लागू कर दी गई। जिसमें 31 मार्च 2016 से पूर्व लिए गए किसानों के ऋण की एक लाख तक की रकम माफ की जा रही है। जिले में योजना के तहत करीब एक लाख बारह हजार किसान चिह्नित किए गए थे। जिसमें से करीब पचपन हजार किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है। शेष किसानों में से पात्र किसानों की तलाश कर कर्ज माफी की प्रक्रिया की जा रही है। मार्च माह में छूटे किसानों से सरकार ने शिकायतें लीं, जिसमें दस हजार से अधिक किसानों ने शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, अधिकतर किसानों की शिकायतों के साथ दी गई सूचना या दस्तावेज की जानकारी सही नहीं थी। जिस कारण इन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका। अब सरकार ने एक बार फिर पात्र वंचित किसानों को योजना का लाभ देने के लिए 1 जून से 15 जून तक शिकायत आवेदन मांगे हैं। किसान को शिकायत के साथ अपना आधार कार्ड नंबर व खाता संख्या सही फीड करनी होगी। साथ ही जिन किसानों ने पूर्व में शिकायत दर्ज की है लेकिन, कर्ज माफ नहीं हुआ है। वो किसान एक जून से जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अपनी शिकायत के बारे में जानकारी ले सकते हैं।