फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सर्किट हाउस में अफसरों के साथ कांग्रेसियों की बैठक पर बवाल

सर्किट हाउस में अफसरों के साथ कांग्रेसियों की बैठक पर बवाल

Sat, 14 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में अफसरों के साथ कांग्रेसियों की बैठक पर बवाल
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सीपीआईएम के उम्मीदवार राकेश सिंघा ने कांग्रेस पर कई आरोप जड़े हैं। सिंघा ने कहा कि शुक्रवार देर शाम उन्हें कांग्रेस के कुछ लोगों की पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की सूचना मिली। आचार संहिता लागू होने के बावजूद यहां लोनिवि के विश्राम गृह में बैठक चल रही थी। बैठक में जाम छलक रहे थे। सिंघा और उनकी टीम ने इसका पूरा वीडियो बनाया।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में सिंघा ने बताया कि इस बात को लेकर एसडीएम और उपायुक्त से शिकायत की जा चुकी है। इलेक्शन कमीशन से उन्होंने शनिवार देर शाम पांच बजे तक उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस बात को लेकर बस अड्डा ठियोग में भी जनसभा का आयोजन किया गया। सिंघा ने कहा कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह में इन लोगों को पनाह कैसे दी गई। इतना ही नहीं, इस पार्टी में अधिकारियों को क्यों शामिल किया गया। सफाई में बताया जा रहा है कि यह बैठक कांग्रेस की नहीं, बल्कि रोटरी क्लब की थी।
विज्ञापन


रोटरी क्लब ने की थी बैठक
रोटरी क्लब ठियोग ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के पिरिधि गृह में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान शहर में सफाई की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। क्लब के अध्यक्ष बीएस नेगी की ओर से जारी प्रेस बयान में बताया गया कि बैठक के बाद यहां रोटेरियन के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। शाम करीब सवा सात बजे तीन स्थानीय युवक यहां आ गए और जोर-जोर से कहने लगे कि आचार संहिता के दौरान सरकारी संपत्ति का कोई इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इस दौरान डीएसपी ठियोग भी सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे। साथ ही एक्सईएन ठियोग भी खाना खाने के लिए आए। क्लब के सदस्य ब्रह्मानंद शर्मा, विवेक थापर हैं, जो कि कांग्रेस से संबंध रखते हैं। वीडियो बनाकर रोटरी की बैठक को कांग्रेस की बैठक का रूप दिया जा रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि क्लब किसी भी प्रकार की राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब और कांग्रेस से मांगा जवाब : एसडीएम
ठियोग परिधि गृह में चल रही कांग्रेस की बैठक की शिकायत एसडीएम ठियोग को फोन पर मिली। एसडीएम ठियोग ताशी संडूप ने बताया कि कांग्रेस और रोटरी क्लब दोनों से जवाब मांगा गया है कि क्या यह बैठक राजनीतिक थी। अभी तक सामने आया है कि रोटरी क्लब के नाम पर हॉल बुक हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed