फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सात साल के बच्चे की नदी में डूबकर मौत

सात साल के बच्चे की नदी में डूबकर मौत

Thu, 28 Sep 2017 12:21 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
सात साल के बच्चे की नदी में डूबकर मौत
पीलाखार नदी में बच्चे की डूबकर मौत
विज्ञापन

सैदनगर। पीलाखार नदी पार करते समय सात साल के बालक की डूबकर मौत हो गई। बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गांव के गोताखोर बालक को नदी से बाहर निकालकर लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव खिमोतिया निवासी प्रेम सिंह का सात साल का बेटा जितेंद्र अपनी बहन के साथ पीलाखार नदी पार करके जंगल की ओर जा रहा था। इस दौरान नदी की गहराई ज्यादा होने के कारण जितेंद्र उसमें डूबने लगा। उसको डूबता हुआ देखकर उसकी बहन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। किसी तरह से बालक को नदी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत की खबर सुुनकर परिवार के लोग मौके पर आ गए। जहां उसके शव को देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसके शव को परिवार के लोग घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed