बनारस की धूप झेल नहीं पाए राहुल, पहुंचे क्लिनिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से ही मौसम का मिजाज गरम रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तापमान भी बढ़ता गया। मदनपुरा में राहुल धूप से बेहाल हो गए और वहीं डा. अशफाक अहमद के क्लीनिक में गए।
तीन गुणे चार फुट की केबिन में मरीज देख रहे डा. अशफाक उल्लाह अपने सामने राहुल गांधी को देख चौंक पड़े। मरीज के बगल में खाली कुर्सी पर बैठने का अनुरोध किया।
रोड शो के दौरान हुई परेशानी को देखते हुए डा. अशफाक उल्लाह ने उन्हें रेडी टू ड्रिंक ओआरएस और इलेक्ट्राल पीने को दिया। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने पीने से रोक दिया।
इलेक्ट्राल पीकर निकले राहुल
डा. अशफाक ने सुरक्षा कर्मियों को बताया कि इसके सेवन से काफी राहत मिलेगी। यह प्रोडक्ट सील है। इसे चेक कर सकते हैं। वैसे इस क्लीनिक में राहुल के आने का कोई पहले से कार्यक्रम नहीं था, जो कुछ हुआ वह अचानक हुआ। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने इलेक्ट्राल पीने की अनुमति दे दी और स्वयं भी सेवन किया।
पांच मिनट बिताने के बाद इलेक्ट्राल पीकर राहुल गांधी क्लीनिक से अजय राय के साथ बाहर निकल गए। इस दौरान सड़क पर गुलाम नबी आजाद, प्रमोद तिवारी, राजबब्बर, अभिनेत्री नगमा गाड़ी में ही खड़े रहे।
डा. अशफाक उल्लाह ने इस संवाददाता को बताया कि राहुल गांधी से मिल कर कितनी खुशी हुई शब्दों से व्यक्त नहीं कर सकता। इसके पूर्व गुलाम नबी आजाद, अभिनेता राजेश खन्ना आ चुके हैं। मेरा परिवार किसी पार्टी का ब्लाइंड सपोर्टर नहीं है। अच्छा काम और अच्छी बात कहने वालों के लिए मेरा दरवाजा हमेशा खुला रहता है। मेरे परिवार का साड़ी कारोबार से दूर-दूर तक का रिश्ता नहीं है।