फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth's body found in Lon River

Raebareli News: लोन नदी में युवक का मिला शव

Wed, 23 Sep 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 23 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found in Lon River
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित लोन नदी में डूबने से श्रमिक की हुई मौत के बाद गमगीन
रायबरेली। लालगंज क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मजदूर का शव मंगलवार सुबह लोन नदी में उतराता मिला। वह सोमवार को मछली पकड़ने के लिए नदी किनारे गया था। करीब तीन किलोमीटर दूर शव मिला। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथमदृष्टया नदी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


शाहपुर गांव निवासी विनोद रैदास (45) पुत्र बच्चन लाल सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव के पास बांध पर मछली पकड़ने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह विनोद का छोटा भाई मनोज और परिवार के अन्य सदस्य उसकी तलाश में निकले। नदी किनारे विनोद की चप्पल और कपड़े पड़े मिले।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद सुबह करीब आठ बजे नोखेराय का पुरवा गांव के पास नदी में विनोद का शव उतराता मिला। घटनास्थल से शव मिलने का स्थान करीब तीन किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी रेनू, बेटियां माही और मुस्कान तथा बेटे आयुष और तूफान का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सुजीत राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया नदी में डूबने से मौत होने की बात सामने आ रही है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed