फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth shot under suspicious circumstances

Raebareli News: युवक को संदिग्ध हालात में लगी गोली

Tue, 08 Sep 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 08 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth shot under suspicious circumstances
रायबरेली। जफरापुर गांव में रविवार रात धर्मराज (25) को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। उन्हें दाहिने कंधे में गोली लगी है और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के चार लोगों पर बदला लेने की नीयत से गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


धर्मराज पुत्र रामकुमार रात करीब 9.30 बजे नित्यक्रिया के लिए खेत की ओर गए थे। कुछ देर बाद जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजन उन्हें ढूढ़ने खेत पहुंचे। वहां उन्होंने धर्मराज को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उनके बड़े भाई दयाशंकर ने बताया कि गांव के चार लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। दयाशंकर के अनुसार, इन्हीं चार लोगों ने उनके भाई धर्मराज को गोली मारी है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की।
विज्ञापन


सीओ सदर आशीष निगम और भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत भी जुटाए। ग्रामीणों से पूछताछ में गोली चलने की आवाज या किसी को भागते हुए देखने की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर ने बताया कि जिन लोगों पर गोली मारने का आरोप है, उनमें एक युवक के भाई प्रदीप की साल 2024 में हत्या हुई थी। इस हत्या के मामले में घायल धर्मराज को जेल भेजा गया था। धर्मराज एक साल पहले ही जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आए थे। आरोपी पक्ष के लोग प्रदीप की हत्या के मामले में गवाह भी हैं।


जांच पुलिस अब यह पता लगा रही है कि धर्मराज को वास्तव में गोली लगी है या नहीं। इस संबंध में डॉक्टरों की राय ली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। भदोखर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed