फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   youth

पैर में खिंचाव से ओलंपिक में भाग न ले पाने का सुधा सिंह को मलाल

Sun, 18 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
youth
रायबरेली। एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली जिले की उड़नपरी सुधा सिंह को ओलंपिक में भाग न ले पाने का दुख है। सुधा ने हिम्मत नहीं हारी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पैर में खिंचाव की वजह से ओलंपिक में भाग न लेने का सपना टूटा है, लेकिन उम्मीद है कि अगले साल होने वाले खेलों के लिए तैयारियां करके फिर से अपने देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन करूंगी।
विज्ञापन

अपने गृह जनपद पहुंचीं सुधा सिंह ने रविवार को ‘अमर उजाला’ से कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल अकादमी के लिए लगातार प्रयास कर रहीं हूं। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी दो दिन पहले मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने सुधा सिंह से प्रस्ताव बनाकर देने को कहा है। इससे अकादमी की स्थापना की राह आसान होगी। शहर के शिवाजी नगर की रहने वाली एथलीट सुधा सिंह काफी अरसे बाद अपने घर पहुंचीं तो परिवार वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने देर शाम एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया, जहां उनका स्वागत किया गया।
टोक्यो ओलंपिक से बाहर होने को लेकर सुधा को मलाल है। सुधा सिंह ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने पर इंडिया कैंप में चयन हुआ था। दिल्ली मैराथन के दौरान पैर में खिंचाव आ गया, जिसकी वजह से वह बाहर हो गईं।
ओलंपिक में भाग लेने का सपना था, लेकिन पैर में खिंचाव की वजह से वह अधूरा रह गया। दुख जरूर है, लेकिन हिम्मत नहीं हारी हूं। निरंतर अपने देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन करने के लिए संघर्षरत रहूंगी।
उनका सपना है कि हमारे तरह अन्य खिलाड़ी भी आगे आएं और कुछ बेहतर प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन करें। इसीलिए उनका सपना है कि उनके नाम से अकादमी स्थापित हो। इसके लिए वह प्रयासरत हैं। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री से भी बात हो गई है।
सुधा सिंह का कहना है कि अब अगले साल होने वाले गेम्स की तैयारियां करूंगी। वर्ष 2022 में एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स होने हैं। सुधा के भाई प्रवेश नारायण ने बताया कि पद्मश्री के लिए सीएम को सुधा धन्यवाद देने गईं थीं।

इस दौरान खेल अकादमी के साथ भादर के भावापुर गांव में खेल मैदान से थाना हटवाए जाने की मांग भी की गई। स्पोर्ट्स अकादमी के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। सीएम ने सुधा सिंह से कहा कि अकादमी के संबंध में प्रस्ताव बनाकर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed