फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   youth performed in yoga and football

Jhansi: फुटबाल और योगासन में युवाओं ने दिखाया दम, प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Tue, 20 Sep 2022 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

फुटबॉल प्रतियोगिता में बाल वर्ग सें नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर बलिया विजेता और सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवरिया उपविजेता रही। किशोर वर्ग से सरस्वती विद्या मंदिर देवरिया को विजेता और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊंचाहार को उप विजेता का पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
youth performed in yoga and football
फुटबॉल - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

एनटीपीसी परियोजना परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित 33वीं फुटबॉल एंव योगासन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में तीसरे दिन सभी वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


योगासन प्रतियोगिता में किशोर वर्ग बालक में आर्यन सोनी प्रथम, शुभांश राज पांडेय द्वितीय, आयुष राय तृतीय, बालिका में निष्ठा सिंह प्रथम, अंशिका सिंह द्वितीय, जिया यादव तृतीय रही। तरुण वर्ग में सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज रामबाग बस्ती की प्रिया चौधरी को प्रथम, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दतिया गेट झांसी की पूजा श्रीवास को द्वितीय, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज रामबाग बस्ती की सुहानी सिंह को तृतीय, इसी विद्यालय की शर्मिल विश्वकर्मा को चतुर्थ और सुप्रिया चौधरी को पंचम स्थान मिला।
विज्ञापन


फुटबॉल प्रतियोगिता में बाल वर्ग सें नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर बलिया विजेता और सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवरिया उपविजेता रही। किशोर वर्ग से सरस्वती विद्या मंदिर देवरिया को विजेता और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊंचाहार को उप विजेता का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरुण वर्ग में माधव ज्ञान केंद्र इंटर कालेज नैनी की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि रहे आरपी बाथम और जगदीश कुमार सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। मौके पर गयाप्रसाद गुप्त, बालकृष्ण सिंह, शशिभूषण मणि तिवारी, दुर्गेशचंद्र पांडेय, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed