फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth of fort market turned out to be Corona positive

जमातियों के संपर्क में आया युवक कोरोना संक्रमित, अब तक 44 संक्रमित

Tue, 28 Apr 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Youth of fort market turned out to be Corona positive
रायबरेली। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात में शामिल लोगों के संपर्क में आए शहर के एक युवक में कोरोना की पुष्टि हो गई है। एक और संक्रमित के मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। युवक को एफजीआईईटी से बटोही रिसॉर्ट शिफ्ट करा दिया गया है। अब तक पॉजिटिव आ चुके मरीजों में 37 लोग जमात से जुड़े बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बीते चार अप्रैल को दो जमातियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद 21 अप्रैल को 33 और 22 अप्रैल को आठ लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसी के साथ ही जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई और संदिग्ध लोगों को सर्च अभियान के दौरान पकड़कर क्वारंटीन में रखने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को 44 और संदिग्ध लोगो की जांच रिपोर्ट एसजीपीजीआई से आ गई, जिसमें शहर के किलाबाजार में रहने वाले युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। शेष 43 लोगों में कोरोना का संक्रमण नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक में कोरोना का संक्रमण मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। उसे तुरंत एफजीआईईटी से बटोही रिसॉर्ट में शिफ्ट करवा दिया गया। साथ ही क्वारंटीन में उसके साथ रह रहे अन्य लोगों के सैंपल भी भरवाकर जांच के लिए भेजे गए। बताते हैं कि दिल्ली से आए जमातियों के संपर्क में यह युवक भी आया था। संदेह के तौर पर उसे पकड़कर क्वारंटीन में रख दिया गया था।
सर्च अभियान के दौरान जमातियों को पकड़ने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को भी संदेह के तौर पर पकड़कर क्वारंटीन में रखा गया था। इस युवक को भी बीती चार अप्रैल को ही क्वारंटीन में रख दिया गया था।
उसका सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन पहली रिपोर्ट उसकी निगेटिव आई थी। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने उसे घर नहीं भेजा और जांच के लिए जब दोबारा सैंपल भेजा गया तो उसमें भी कोरोना का संक्रमण पाया गया।
जिन 150 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है, उनमें कइयों में संक्रमण मिलने की आशंका है। इसमें 30 से अधिक ऐसे लोग हैं जो जमातियों के संपर्क में आ चुके हैं और पहली रिपोर्ट उनकी भी युवक की तरह की निगेटिव आ चुकी है। पहले से ही उन्हें भी क्वारंटीन में रखा गया है। सूत्रों की मानें तो बुधवार को आने वाली रिपोर्ट में पॉजिटिव केसों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

लगातार कोरोना के केस पॉजिटिव मिलने के बाद शहर के बस स्टेशन, कहारों का अड्डा, जोशियाना पुल, राजघाट के पास लगे बैरियरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर के खाली सहाट, किलाबाजार हॉट-स्पाट में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। इसके अलावा ऊंचाहार, बछरावां क्षेत्र के रसूलपुर, थुलेंडी, नगर पंचायत सलोन आदि स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी को भी बिना जांच के बाहर आने जाने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed