फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth killed in uncontrollable car collision, fellow injured

बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in uncontrollable car collision, fellow injured
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के निहालीपुर मजरे कल्यानी गांव के युवक व उसके साथी को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी पंकज कुमार (20) सटरिंग लगाने का काम करता है। वह प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर सटरिंग लगाने गया था। गुरुवार की देर शाम वह अपने गांव के ही साथी रोहित (22) वर्ष के साथ वापस आ रहा था। तभी नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के पास कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। दोनों को कालाकांकर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में पंकज की मौत हो गई, जबकि उसके साथी रोहित का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ऊंचाहार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टेंपो व कार में भिड़ंत, एक घायल
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को जगतपुर कस्बे में कार और टेंपो में टक्कर हो गई। इससे टेंपो चालक मेराज निवासी विषैया कोतवाली सलोन घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। जगतपुर कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed