फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth dies after falling from overbridge

ओवरब्रिज से गिरकर युवक की मौत

Wed, 22 Apr 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from overbridge
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार पिता नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई, जबकि बेटे को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

जगतपुर थाना क्षेत्र के बेनी कामा गांव के रहने वाले माताफेर सिंह (45) अपने 21 वर्षीय बेटे शिवम सिंह के साथ बुधवार को तड़के लखनऊ-प्रयागराज हाईवे होते हुए अपने गांव जा रहे थे। बछरावां कस्बे में हाईवे पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग में टकरा गई। इससे बाइक सवार माताफेर सिंह उछलकर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि शिवम को मामूली चोटें आईं। शिवम ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल माताफेर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर पंकज तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed