फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth died in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 19 Aug 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth died in road accident
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सेमरी चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक कपड़ा प्रेस करने का काम करता था। हादसा उस समय हुआ जब वह लोगों के घरों से कपड़ा लेने जा रहा था।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के थाना बिहार क्षेत्र के गांव आकमपुर निवासी विजय चौधरी (33) पुलिस चौकी सेमरी के सामने कपड़े प्रेस करने का काम करता था। गुरुवार को लगभग 3.30 बजे विजय साइकिल से कपड़े लेने लोगों के घर जा रहा था।
विज्ञापन

कानपुर मुख्य मार्ग पर स्थित कालीशंकर की दुकान के सामने विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मारते हुए उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय चौधरी अविवाहित था। माता-पिता की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। तीन बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि विजय के परिवारीजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की बड़ी बहन रन्नो देवी निवासिनी लखनापुर थाना सरेनी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed