फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth collides with truck, two killed, three injured

परदेश से आ रहे युवकों को डीसीएम ने मारी टक्कर मौत

Sat, 02 May 2020 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Youth collides with truck, two killed, three injured
रायबरेली। रोजीरोटी कमाने मध्य प्रदेश गए दो युवकों की घर वापसी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। दोनों के शव निजी एंबुलेंस से घर लाए गए। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेूथू के रहने वाले रामफेर के बेटे रामकुमार (25) के साथ गांव के ही जयकेस (23), मोहित (22) के अलावा रामकुमार की मौसी का लड़का बेहटा गांव निवासी राहुल (24), अभिषेक (26) मध्य प्रदेश के मैहर स्थान पर किसी फैक्टरी में काम करते थे।
विज्ञापन

25 मार्च को संपूर्ण लॉकडाउन लागू होने के साथ फैक्टरी बंद हो गई, लेकिन यह सभी लोग इस उम्मीद में थे कि जब लॉकडाउन खत्म होगा, तो फैक्टरी फिर से शुरू होगी। धीरे-धीरे पास में जो जमा पूंजी थी वह पूरी खत्म हो गई। लॉकडाउन का दूसरा फेस भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक व्यवस्था चली वह लोग भोजन का इंतजाम कर लेते थे। जब स्थिति बस से बाहर हो गई तो पांचों युवकों ने घर वापसी कर दी। लखनऊ जा रहे हो एक ट्रक ड्राइवर से बातचीत कर पांचों ट्रक में सवार होकर वापस चले गए।
रास्ते में पड़ने वाली एक पुलिस चौकी को देखकर ट्रक ड्राइवर ने पांचों युवकों को यह कहकर उतार दिया कि तुम लोग 500 मीटर पैदल चलकर आगे आओ फिर से तुमको बैठा लेंगे। सभी युवक सड़क पर पैदल जा रहे थे कि अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी।

इससे रामकुमार और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। शेष तीनों लोग अभिषेक, जयकेस और मोहित मामूली रूप से चोटिल हो गए। युवकों की मौत पर सतना पुलिस पहुंची। शवों का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद युवकों ने रामकुमार और राहुल के शव को किराए की एंबुलेंस से लेकर गांव पहुंचे। गांव में कोहराम मच गया। युवकों की मौत से परिवारीजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed