{"_id":"6a46c0c53561e01c5403f52c","slug":"young-woman-dies-under-suspicious-circumstances-after-arriving-for-treatment-raebareli-news-c-101-1-rai1002-161851-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: इलाज के लिए पहुंची युवती की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: इलाज के लिए पहुंची युवती की संदिग्ध हालत में मौत
Fri, 03 Jul 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। मधुपुरी निवासी पूजा (20) को बृहस्पतिवार सुबह परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण बाद चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक दो दिन पहले पूजा को हरियाणा में सांप ने डस लिया था।
मामले की जानकारी मिलने पर भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने जिला अस्पताल पहुंच कर मृतका के पिता आजाद और पति शुभम् से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों ने बताया कि पूजा और शुभम की 19 अप्रैल 2026 को कोर्ट मैरिज हुई थी। इसके बाद दोनों मई 2026 से हरियाणा में ईंट भट्ठे पर काम करने गए थे।
28 जून 2026 की रात पूजा को सांप ने डस लिया था। पूजा को हरियाणा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन के इलाज बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पति शुभम एक जुलाई 2026 को निजी एंबुलेंस से पूजा को रायबरेली ले आए थे। बृहस्पतिवार सुबह तबीयत फिर बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।