फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Young man tied in the window was beaten with a stick

खिड़की में हाथ बांध युवक को डंडे से पीटा

Tue, 10 May 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Young man tied in the window was beaten with a stick
रायबरेली में शहर कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया में युवक की पिटाई का वायरल वीडियों से ली गई फोटो - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। चोरी के मामले में एक युवक को सख्त सजा दी गई। खिड़की में दोनों हाथ बांधकर आरोपी युवक को डंडे से पीटते रहे और वह जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा। सोशल मीडिया पर सोमवार को दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। आननफानन शहर पुलिस ने छापा मारकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं फरार एक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शहर के करकटी गल्ला मंडी निवासी सुजीत पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक मकान पर ले जाकर उसके दोनों हाथ रस्सी के जरिए खिड़की से बांध दिया। इसके बाद उसकी डंडे से जमकर धुनाई करते रहे। इस दौरान आरोपी युवक से पूछते रहे कि उसने चोरी का सामान कहां पर रखा है। युवक जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपी तनिक भी नहीं पसीजे और उसे पर डंडे बरसाते रहे।
विज्ञापन

युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। वहीं युवक के परिवारीजनों ने मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। जहानाबाद चौकी इंचार्ज संजय शर्मा ने छापा मारकर तीन आरोपियों को दबोच लिया। इसमें पकड़े गए आरोपियों के नाम सादाब, शशिकांत, आमिर बताए जा रहे हैं। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पिटाई के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। एक आरोपी फरार है, उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है। किसी को भी बांधकर उसकी पिटाई किया जाना गलत है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed