{"_id":"685070c818889a0de40b35a9","slug":"young-man-dies-in-bike-accident-raebareli-news-c-101-1-slko1032-135220-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत
Tue, 17 Jun 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। बन्नावां गांव के रहने वाले रज्जन लाल (46) सोमवार दोपहर को एक साथी के साथ साइकिल से पड़ोसी गांव ठकुराइनखेड़ा छप्पर छाने जा रहे थे। हादसे में उनकी मौत हो गई।
बांदा-बहराइच राजमार्ग के ठकुराइनखेड़ा गांव के पास बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहे बाइक सवार की सामने से साइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया, जहां रज्जन लाल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
प्रांजुल व ब्रम्हादीन का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष नियाजी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार, चालक घायल
महराजगंज। चंदापुर क्षेत्र में वसालत नगर के पास सोमवार दोपहर एक कार पेड़ से टकरा गई। कार सवार लखनऊ तेलीबाग निवासी शैलेंद्र सिंह पत्नी सोनाली और 10 वर्षीय बेटी के साथ जनई गांव जा रहे थे। कार चला रहे शैलेंद्र सिंह को मामूली चोटें आईं। एयर बैग खुलने से लोग बच गए। एक अन्य हादसे में साइकिल सवार चौबे का पुरवा निवासी जगन्नाथ अवस्थी ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।