{"_id":"5831f0174f1c1bb404b39d3a","slug":"young-bike-rider-died-after-being-crushed-by-the-truck-like-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक से कुचलकर बाइक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों एटीएम में रुपया निकालने के लिए सिविल लाइंस चौराहा जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार दोनों हेल्मेट नहीं लगाए थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है। शहर के गल्ला मंडी निवासी अभिषेक सोनकर गल्ला व्यापारी है। नासिक में रहने वाला दोस्त आबा भामरे (35) पुत्र पंडित भामरे यहां दोस्त के घर आया था। आबा भामरे भी नासिक में गल्ला कारोबारी था।
दोनों ने शनिवार रात बस स्टेशन पर खाना खाया। इसके बाद दोनों बाइक संख्या यूपी एल 3438 से सिविल लाइंस चौराहा के पास एटीएम में रुपया निकालने जा रहे थे। बताते हैं कि सिविल लाइंस के पास ओवरब्रिज पर अचानक बाइक रपटने से दोनों सड़क पर गिर गये।
विज्ञापन
इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया दिया। इसमें आबा भामरे की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक का सिर क्षत-विक्षत हो गया था।
हादसे की सूचना पर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और गंभीर घायल अभिषेक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि हादसे में आबा भामरे की मौत हुई है। वह गल्ला व्यापारी था और नासिक का रहने वाला था। उसके परिवारीजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। बाइक चालक हेल्मेट नहीं लगाये थे। अगर हेल्मेट होता तो आबा की जान बच सकती थी।