{"_id":"5fa82d438ebc3e5be50e9436","slug":"you-should-also-be-a-part-of-traffic-police-if-you-break-any-rules-send-photos-raibaraily-news-lko549301316","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी बनिए ट्रैफिक पुलिस का हिस्सा, कोई नियम तोड़े तो भेजें फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप भी बनिए ट्रैफिक पुलिस का हिस्सा, कोई नियम तोड़े तो भेजें फोटो
विज्ञापन
रायबरेली। आप भी ट्रैफिक पुलिस का हिस्सा बनिए। यातायात नियमों को तोड़ रहे वाहन की मोबाइल से फोटो खींचों और सिटीजन ट्रैफिक वाट्सअप नंबर 7839862122 पर भेज दीजिए। पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी।
जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पुलिस महकमे में नई पहल शुरू की गई है। इसमें जिले के अंदर कोई व्यक्ति चार पहिया वाहन पर काली फिल्म लगाकर फर्राटा भर रहा है। बाइक या फिर चार पहिया वाहन पर पुलिस लिखा है या फिर पुलिस का चिह्न बना रखा है।
सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं कर रहा है। बाइक पर ट्रिपलिंग फर्राटा भर रहा है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात कर रहा है तो इन सबकी फोटो खींचकर या फिर वीडियो बनाकर कोई भी व्यक्ति सिटीजन ट्रैफिक वाट्सअप नंबर 7839862122 पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
फोटो या फिर वीडियो आने पर सीओ ट्रैफिक डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी और यातायात प्रभारी रेखा सिंह मॉनीटरिंग करेंगी और वीडियो/फोटो सही मिलने पर संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। इसका उद्देश्य यातायात माह में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है।
शहर में यातायात नियमों की धज्जियां किस कदर उड़ाई जाती हैं कि इसकी बानगी रविवार को देखने को मिली। शहर के सिविल लाइंस चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा व सुपर मार्केट समेत अन्य चौराहों पर लोग चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म लगाकर फर्राटा भरते नजर आए।
यही नहीं कुछ ऐसे बाइक सवार सड़कों पर दिखे, जिन्होंने अपनी गाड़ी पर पुलिस लिखा रहा था या फिर पुलिस का चिह्न बना रखा था। इन सभी पर पुलिस का कोई खौफ नहीं दिखा। अब देखना ये है कि पुलिस इस नई व्यवस्था से इन लोगों से कैसे निपटती है।
वीडियो या फिर फोटोग्राफ लेते समय इस बात का ख्याल रखा जाए कि यह वाहन रायबरेली के नंबर (यूपी 33) का ही हो। साथ ही फोटोग्राफ-वीडियो में ब्लैक अपारदर्शी फिल्म और पुलिस प्रतीक चिह्न साफ तरीके से दिखे। गाड़ी की नंबर प्लेट जरूर दिखना चाहिए, क्योंकि इसी नंबर के आधार पर कार्रवाई होगी।- विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी
जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में आम जनता भी पुलिस की मदद कर सकती है। इसके लिए सिटीजन ट्रैफिक वाट्सअप नंबर बनाया गया है। किसी भी क्षेत्र में यदि कोई यातायात नियमों को तोड़ रहा है तो लोगों को चाहिए कि इस नई पहल के तहत फोटो-वीडियो बनाकर वाट्सअप नंबर 7839862122 पर जरूर भेंजे। इस बात का लोगों को ध्यान रखना है कि किसी रंजिश या फिर अन्य कारणों से किसी वाहन की फोटो-वीडियो न भेजें। फोटो और वीडियो भेजने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।- श्लोक कुमार, एसपी