{"_id":"6111716c8ebc3e7592129906","slug":"worshiped-mahadev-on-the-third-monday-of-sawan-raibaraily-news-lko59065091","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के तीसरे सोमवार को महादेव की पूजा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के तीसरे सोमवार को महादेव की पूजा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सावन के तीसरे सोमवार को हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। सुबह होते-होते जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
भक्तों में उत्साह दिखा और सभी ने बारी-बारी से मंदिरों में जलाभिषेक करके विधिवत पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने व्रत भी रखा। शिव शंभू से अपने परिवार की उन्नति व सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। कांवड़ियों ने डलमऊ से गंगा जलकर भरकर शिवालयों में जलाभिषेक किया।
शहर के श्री मलिकेश्वर महादेव मंदिर मलिकमऊ, डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित पहलवान वीर बाबा शिव मंदिर, जय महाकाल महाकालेश्वर मंदिर इंदिरा नगर, चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर में डलमऊ से गंगा जल भरकर पहुंचे कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुकेश विश्वकर्मा, आशीष शुक्ल, राहुल जायसवाल, सूूरज पंडित व नारेंद्र यादव मौजूद रहे। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक के सोहेलेस्वर, शिव गोपालेश्वर मंदिर, झारखंडेश्वर व नर्मदेश्वर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक किया। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के श्री तालेश्वर बाबा मंदिर मथुरा खेड़ा, गहिरेश्वर मंदिर गहिरी, फटहेश्वर मंदिर अतरहर, शंभूनाथ मंदिर बरमनखेड़ा, बनखंडेश्वर मंदिर पाहो में भक्तों ने जलाभिषेक किया।
बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के गंगातट स्थित स्वयंभू शिवलिंग नाथ बाबा बादशाहपुर, गौरीशंकर मंदिर बड़ा गांव, कस्बा स्थित महादेवन मंदिर, मिर्जापुर ऐहारी के बूनाथ बाबा, जमुनापुर में बाबा बल्दीदास की कुटी शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया।
अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा दतहरेश्वर धाम रामपुर पंवारा, बाबा रत्नेश्वर महादेव मंदिर इन्हौना, पंहौंना में बाबा झारखंडेश्वर महादेव, तिलोई ब्लॉक के सेमरौता में बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया।